• Mon. Apr 27th, 2026

सेंट मैरी स्कूल में प्री-नर्सरी का हुआ उद्घाटन, नवप्रवेशित बच्चों का किया गया स्वागत

admin's avatar

Byadmin

Apr 27, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर : सोमवार को सेंट मैरी स्कूल में प्री-नर्सरी कक्षा का उद्घाटन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया था। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प व शिल्प भेंट कर स्वागत किया गया, जिससे माहौल खुशनुमा हो गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों के साथ आए अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखा गया। छोटे-छोटे बच्चों की मुस्कान ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

 

मौके पर विद्यालय के निदेशक श्यामलाल महतो ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को खेल-खेल में सीखने का वातावरण प्रदान किया जाएगा, जिससे उनका मानसिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित हो सके।

 

वहीं विद्यालय की प्राचार्य डॉ. खूशबू कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्री-नर्सरी स्तर पर बच्चों को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी नवप्रवेशी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका दीपशिखा महतो, सौरव प्रधान, राणा तबस्सुम, रानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, मनीषा तियू,भाग्यवती कुंभकर, नाहैल खान, रितिका कुमारी, पूजा महतो, अंजली तिर्की, अंकित कुमार, सनोज कुंभकर सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *