
बेरमो/बोकारो थर्मल –
बोकारो थर्मल के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर सेंट्रल मार्केट में कचरे का अंबार लगने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क किनारे और दुकानों के आसपास जमा कचरे से न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि आसपास का वातावरण भी अस्वच्छ बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण बाजार क्षेत्र में प्लास्टिक, सड़ी-गली खाद्य सामग्री तथा अन्य ठोस अपशिष्ट जमा हो रहे हैं। इससे बाजार आने वाले लोगों और दुकानदारों को आवागमन में भी कठिनाई होती है।

कचरे के ढेर के कारण आवारा पशु भोजन की तलाश में वहां पहुंचते हैं और खाने के साथ प्लास्टिक एवं अन्य हानिकारक पदार्थ भी निगल लेते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। साथ ही गंदगी के कारण मच्छर, मक्खियों और अन्य रोग फैलाने वाले कीटों की संख्या बढ़ने का भी खतरा है, जिससे संक्रामक बीमारियों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से सेंट्रल मार्केट सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई रखने कि आवश्यकता है,ताकि बाजार एवं अन्न क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
