

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देशानुसार सिकरी ओपी प्रभारी राम कुमार राम के नेतृत्व में शनिवार को पतरा रोड के पास सुरक्षा कवच एवं एंटी क्राइम अभियान के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की डिक्की की जांच की गई तथा हेलमेट पहनने को लेकर सख्ती बरती गई। वहीं चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई।अचानक चले इस अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई लोग पुलिस जांच से बचने के लिए पगडंडियों के रास्ते इधर-उधर भागते नजर आए।
हालांकि जांच के दौरान अधिकांश वाहन चालकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त सलाह दी गई।
इस अभियान में ओपी प्रभारी के साथ-साथ पुलिस के सशस्त्र बल के जवान भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
