• Sat. Oct 24th, 2026

स्व. छोटे लाल महतो जी की पुण्यतिथि पर विधायक चन्द्रदेव महतो ने दी श्रद्धांजलि, जामकुदर विद्यालय को +2 बनाने एवं शिक्षकों की संख्या बढ़ाने का दिया भरोसा

admin's avatar

Byadmin

Oct 24, 2026
crescent ad

 

निरसा/केलियासोल: निरसा अंतर्गत केलियासोल के जामकुदर आदर्श उच्च विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय छोटे लाल महतो जी की पुण्यतिथि पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक चन्द्रदेव महतो जी विद्यालय परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्व. छोटे लाल महतो जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक जी ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय को +2 स्तर तक उत्क्रमित कराने तथा शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे, ताकि यहां के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर वातावरण मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *