
सिंदरी/धनबाद।सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के मुकुन्दा पंचायत के तिलाटांड गाँव में एक बेहद हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहाँ माता-पिता के साये से महरूम होकर तीन मासूम बच्चियाँ पूरी तरह अनाथ हो गई हैं। इस दुःखद खबर की सूचना मिलते ही स्थानीय माननीय सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो तत्काल तिलाटांड गाँव पहुँचे
और पीड़ित बच्चियों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।विदित हो कि इन तीनों बच्चियों के पिता स्वर्गीय इंद्रजीत मोदक का निधन तीन वर्ष पूर्व ही हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद बच्चों की देखरेख और पालन-पोषण का एकमात्र सहारा उनकी माता गीता देवी थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, महज़ ५ दिन पूर्व बीमारी के कारण उनकी माँ का भी असमय निधन हो गया,

जिससे तीनों बच्चियों के सिर से माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।गाँव में शोक संतप्त परिवार के बीच पहुँचे विधायक चंद्रदेव महतो ने भावुक होते हुए बच्चों को सांत्वना दी। उन्होंने संकट की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और तत्काल नकद आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

विधायक ने बच्चियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे स्वयं को अकेला न समझें। उन्होंने घोषणा की कि वे आगे भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उनके लालन-पालन और पढ़ाई-लिखाई के खर्चे में हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।
मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:इस संवेदनशील मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, सूरजीत चंद्रा, रघुनंदन सिंह, जलधर मोदक, बादल रवानी, काशीनाथ मोदक, आशीष मोदक, विपदतारन मोदक सहित कई ग्रामीण एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
