
झारखंड राज्य साक्षरता कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने झरिया विधायक रागिनी सिंह को सौंपा ज्ञापन, लंबित मानदेय और सेवा समायोजन की उठाई मांग
धनबाद/झरिया। झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में सोमवार को झारखंड राज्य साक्षरता कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने झरिया विधायक रागिनी सिंह से शिष्टाचार भेंट कर अपनी वर्षों से लंबित समस्याओं एवं मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि वर्ष 2018 से साक्षरता कर्मियों का मानदेय लंबित है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके साथ ही सेवा समायोजन एवं साक्षरता कर्मियों के सम्मानजनक पुनर्नियोजन की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों तक शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में सेवा देने के बावजूद आज भी उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक रागिनी सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी सभी जायज़ मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि साक्षरता कर्मियों के अधिकारों, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए वे विधानसभा सहित हर उचित मंच पर प्रभावी ढंग से आवाज़ उठाएंगी।
इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा, “साक्षरता कर्मियों ने वर्षों तक समाज में शिक्षा का अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। ऐसे कर्मियों के साथ अन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। वर्ष 2018 से लंबित मानदेय का भुगतान, सेवा समायोजन एवं सम्मानजनक पुनर्नियोजन उनकी न्यायोचित मांग है। मैं उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से रखूंगी और विधानसभा सहित हर मंच पर उनके अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष करती रहूंगी। शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में योगदान देने वाले कर्मियों के साथ न्याय होना ही चाहिए।”
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रागिनी सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से साक्षरता कर्मियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
