
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के लिए सरायकेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान आदित्यपुर, गायत्री स्कूल, डीएवी सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने के साथ परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आरंभ हुई है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है, और सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी निगरानी कर रहे हैं।

जिले में परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या 30 है। प्रथम पाली में 11,086 एवं द्वितीय पाली में 6,447 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
