
सरायकेला : चांडिल प्रखंड के धातकीडीह-भादूडीह में दो दिवसीय विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता HLM ट्रॉफी सीजन-05 का मंगलवार को भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नागा संन्यासी जूना अखाड़ा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने किया।
शुभारंभ से पहले समाजसेवी हरेलाल महतो ने मैदान में ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। हर साल उनके जन्मदिन पर जन सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा यह टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है। मैच देखने सुबह से ही हजारों दर्शक मैदान में जुट गए, पूरा मैदान खचाखच भर गया।

*16 टीमों की टक्कर, जय तारा फाइनल में -*

टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन 8 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। सेमीफाइनल में जय तारा मुदीडीह चांडिल और बम बम भोले चांडिल के बीच रोमांचक मैच निर्धारित समय तक 0-0 रहा। ट्राईब्रेकर में जय तारा ने 5-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
बुधवार को दूसरे दिन 8 टीमें मैदान में उतरेंगी, विजेता टीम का फाइनल जय तारा से होगा।
*बुधवार को रक्तदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम -*
समापन अवसर पर जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से ब्रह्मानंद नारायणा हृदयालय ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड के प्रसिद्ध गायक नितेश कच्छप एंड टीम प्रस्तुति देंगे।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, पूर्व जिला परिषद सदस्य मधुसूदन गोराई, भादूडीह मुखिया बुद्धेश्वर बेसरा, चिलगु मुखिया शत्रुघ्न सिंह, रूदिया मुखिया सुबोधनी माहली समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
