
जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मंगलवार को डालसा का जागरुकता मोबाईल वैन हलूदवनी गांव
पहुंचा । इस दौरान डालसा टीम में शामिल लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य

योगिता कुमारी तथा पीएलवी में निताई चंद गोराय , नागेन्द्र कुमार , सुबोध कुमार , अनिल कुमार ,प्रियंका कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे । जागरूकता अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई

। इस दौरान डालसा के कार्य व उद्देश्य, नागरिकों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य , शिशु प्रोजेक्ट, बाल विवाह , मानव तस्करी , पॉक्सो एक्ट ,बाल श्रम, घरेलू हिंसा ,नशा उन्मूलन , डायन विशाही आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया और किसी भी समस्या के समाधान हेतू नालसा का निःशुल्क कानूनी सलाह एवं परामर्श के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर : 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर : 1098 , पुलिस सेवा : 100/112 , महिला हिंसा : 181, साइबर अपराध रोकथाम हेल्पलाइन न. 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की विस्तारित जानकारी भी साझा की गई। इसके अलावा हलूदवनी गांव में भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
