• Mon. May 4th, 2026

सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर 407 वाहन पलटा, चार लोग गंभीर रूप से घायल

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

सरायकेला –

सरायकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। कीता के समीप ईंटों से लदा एक 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:00 बजे ईंट लदा 407 वाहन सरायकेला से खरसावां की ओर जा रहा था। इसी दौरान कीता के पास सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया।

 

इस दुर्घटना में वाहन पर सवार ड्राइवर, मजदूर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राकेश पडिहारी (30 वर्ष)विष्णु जामुदा (20 वर्ष, निवासी- बड़बिल),छोटू जामदा (निवासी- कुदरसाई)

विको जामुदा (निवासी- कुदरसाई)

 

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल, सरायकेला पहुंचाया।

फिलहाल सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *