
सरायकेला : जिले की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के नेतृत्व में प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत सोमवार को सरायकेला थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 13 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए। सभी फोन धारकों को सत्यापन के बाद सही सलामत लौटा दिए गए, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक शुरू की गई पहल का हिस्सा है, जो गुम या चोरी के मोबाइल को ट्रैक करने के लिए केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) का उपयोग करता है।

आईएमईआई नंबर के आधार पर डिवाइस लोकेट कर बरामदगी सुनिश्चित की जाती है। आज की कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित टीम ने तत्परता दिखाई। पिछले महीनों में भी इसी प्रोजेक्ट के तहत सैकड़ों फोन लौटाए जा चुके हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
