• Tue. Nov 10th, 2026

सरायकेला : एनएच-18 पर रावतरा मोड़ बना हादसों का केंद्र, ट्रेलर ने युवक को कुचला, मौत,

admin's avatar

Byadmin

Nov 10, 2026
crescent ad

 

राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर चांडिल प्रखंड का रावतरा मोड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से रावतरा निवासी अभिजीत गोराई (24 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था।

 

जानकारी के अनुसार, अभिजीत गोराई मंगलवार को चांडिल जाने के लिए एनएच-18 के किनारे खड़ा था। इसी दौरान चांडिल से पुरुलिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे टाटा मेन अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण शव लेकर वापस घटनास्थल पहुंचे और बीच सड़क पर रखकर आवागमन ठप कर दिया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि रावतरा मोड़ पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। रविवार को भी एक टेंपो ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था। टेंपो का पहिया बाइक सवार के सीने के ऊपर से गुजर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

ग्रामीणों ने एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन से रावतरा मोड़ पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने, सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *