
पंकज ठाकुर
बड़कागांव । लौह पुरुष एवं देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को बड़कागांव थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के लाइव टेलीकास्ट को देखा और सरदार पटेल के विचारों एवं देश की एकता के प्रति उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस मौके पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनका जीवन हमें एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का उद्देश्य देशवासियों में एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराना है।
कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की सहभागिता रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
