
रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा बसपा पूर्व प्रत्याशी सह आरटीआई कार्यकर्ता बिनू कुमार महतो युवा टाइगर ने सदर अस्पताल रामगढ़ के उपाधीक्षक डॉ. हरेचंद्र महतो से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और सदर अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। बिनू कुमार महतो युवा टाइगर ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए तथा आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। उन्होंने कहा कि दवा उपलब्ध नहीं रहने पर मरीजों को बाहर से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं, जिससे गरीब मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
