• Sat. Nov 14th, 2026

विश्व दयालुता दिवस पर गौसेवा के लिए समाजसेवी अनिल खेमका सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Nov 14, 2026
crescent ad

 

 

झरिया। मानवता, करुणा और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने वाले झरिया के सुप्रसिद्ध समाजसेवी अनिल कुमार खेमका को विश्व दयालुता दिवस 13 नवंबर के अवसर पर ‘इंटरनेशनल काउंसिल फॉर ह्यूमैनिटी एंड काइंडनेस’ द्वारा सम्मानित किया गया है। विगत कई वर्षों से निरंतर संचालित गौसेवा अभियान और पशु कल्याण के प्रति उनके निःस्वार्थ समर्पण को देखते हुए संस्था ने उन्हें ई-मेल के माध्यम से सम्मान-पत्र प्रेषित किया। संस्था ने उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज में मानवीय संवेदनाओं, दया और करुणा को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रेरक उदाहरण बताया।

‘पहली रोटी गौमाता के लिए’ अभियान के माध्यम से देशभर में गौसेवा की अलख जगा रहे अनिल खेमका ने इस पुनीत कार्य की शुरुआत 29 मई 2021 को श्रीमती शारदा देवी खेमका एवं श्रीमती कुसुम देवी खेमका की प्रेरणा से की थी। इस अनूठी पहल ने समाज में गौसेवा के प्रति एक नई चेतना और भावनात्मक जुड़ाव उत्पन्न किया है। अभियान से प्रेरित होकर आज बड़ी संख्या में लोग अपनी दिनचर्या में गौसेवा को शामिल करने के साथ-साथ अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ और पूर्वजों की पुण्यतिथि जैसे पावन अवसरों पर गौशाला पहुँचकर गौमाता को चारा, गुड़ व अन्य खाद्य सामग्री अर्पित कर रहे हैं।

अनिल खेमका के प्रयासों से प्रेरित होकर गिरिडीह और कतरास गौशाला ने भी इसी तर्ज पर अभियान शुरू किया है।

वर्तमान में यह पहल झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों में अपनी पहचान बना चुकी है, वहीं विदेशों में रह रहे गौभक्त भी ऑनलाइन माध्यम से इसमें सहभागी बन रहे हैं। इस अभियान की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मालविका शर्मा ने भी झरिया-धनबाद गौशाला पहुँचकर गौमाता के लिए तुला दान किया था और अनिल खेमका के समर्पण से प्रभावित होकर उन्हें सम्मानित किया था।

इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे व पी.एम. सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं उद्योगपतियों ने भी समय-समय पर इस पहल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

विश्व दयालुता दिवस पर मिला यह सम्मान इस संदेश को और सशक्त करता है कि सच्ची मानवता प्रत्येक जीव के प्रति प्रेम व करुणा रखने में निहित है, और एक व्यक्ति की सकारात्मक पहल जनसहभागिता के बल पर व्यापक सामाजिक आंदोलन का रूप ले सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *