
सरायकेला : केंद्रीय रक्षा मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ को क्यों काला बिल्ला लगाकर विरोध किया गया..? सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के पहले टोल टैक्स वसूले जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश, एनएचएआई पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की उठी मांग ।
सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत टाटा-चांडिल-पुरुलिया मार्ग, पुराना एनएच-32 (नया एनएच-18) पर ग्राम जामडीह, तिल्ला-गुण्डा रोड क्रॉस चौक पर जन-मानस की सड़क सुरक्षा हेतु गति अवरोधक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया।

एक तरफ जहां राहगीरों ने आर ओ बी के उद्घाटन के लिए आभार जताया वहीं दूसरे तरफ ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने विरोध प्रदर्शन करते देखा गया।

ग्रामीणों का सवाल है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के बावजूद सरकार द्वारा टोल टैक्स क्यों वसूला जा रहा है। आम मानस की जान की कीमत क्या कुछ भी नहीं है..?
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के पहले झारखंड सरकार द्वारा टाटा-रांची हाईवे मुख्य मार्ग एनएच-33 स्थित पाटा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स लिया जा रहा है। एनएच-33 में सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण आए दिन चिलगु के आसपास सड़क अधूरा होने से कोई राहगीर एवं ग्रामीण की जान गई है।
दूसरी ओर चांडिल-पुरुलिया मुख्य मार्ग एनएच-32/18 पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा रहने के पहले ही नीमडीह थाना क्षेत्र के तेंतलो टोल प्लाजा पर टोल टैक्स लिया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा रहने से चांडिल, भालुकोचा, रावताड़ा, पितकी, जहारामोड़ आदि जगहों पर कई राहगीर एवं ग्रामीण की सड़क हादसे में जान जा चुकी है।
कुछ दिन पूर्व रावताड़ा गांव स्थित न्यू बाईपास रोड पर अभिजीत गोराई की सड़क हादसे में मौत हुई, जिसे आम जन मानस अब तक भूल नहीं पाया है। उसके पूर्व आज जामडीह के ग्रामीणों ने सुरक्षा को देखते हुए अपनी मांगें रखीं और सांसद संजय सेठ के झूठे आश्वासन के विरोध में आज स्कूल के बच्चों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
दोनों सड़क का निर्माण कार्य अब तक अधूरा है और राज्य सरकार द्वारा टोल टैक्स वसूला जा रहा है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या एनएचएआई पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए..? आज एनएचएआई की अनदेखी के कारण न जाने कितने परिवारों के भाई, पति, बेटा, बाप का साया छिन लिया गया है।
आज केंद्रीय रक्षा मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ एवं ईचागढ़ विधायक सविता महतो, एनएचएआई के पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी सहित भाजपा एवं जेएमएम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर जामडीह ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के बाद जब सांसद संजय सेठ आरओबी पर मोटर साइकिल चलाकर पहुंचे, उसी दौरान सैकड़ों स्कूल बच्चे जामडीह मोड़ पर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया और कहा हमें स्कूल दीजिए।
छात्रों ने बताया कि स्कूल नहीं बनने से आज छौ कला भवन में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वर्ष 2019 से पढ़ाई चल रही है। सड़क निर्माण के दौरान चांडिल-पुरुलिया सड़क निर्माण के दौरान स्कूल टूट गया था। टेंडर पास होने के बाद भी भवन का निर्माण अब तक नहीं हुआ है। पांच वर्षों से 160 बच्चे छौ कला भवन में पढ़ाई कर रहे हैं।
वहीं ग्रामीण स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग पर डटे रहे। उद्घाटन के बाद सांसद संजय सेठ को घेराव किया गया। सांसद एवं सीओ ने आश्वासन दिया, उसके पश्चात सड़क जाम हटा। नीमडीह अंचल पदाधिकारी अभय त्रिवेदी के प्रयास से जाम हटाया गया और ओवर ब्रिज में परिचालन शुरू हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
