• Tue. Jul 14th, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर सरायकेला-खरसावाँ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jul 14, 2026
crescent ad

 

सरायकेला -विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावाँ जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त (DC), सिविल सर्जन (CS), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), जिला कार्यक्रम समन्वयक (DPC) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त महोदय ने कहा कि संतुलित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी की पहुँच सुनिश्चित करना आवश्यक है।

 

सिविल सर्जन ने परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देते हुए लोगों से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने तथा जनसंख्या नियंत्रण एवं स्वस्थ परिवार के प्रति जागरूक होने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *