
टुंडी। लायंस क्लब कोयलांचल गोविंदपुर के तत्वावधान में आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय कमारडीह, टुंडी में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के बीच “यूथ अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. आरके शर्मा ने की।
इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने बच्चों को वर्तमान समय की चुनौतियों से अवगत कराते हुए कहा कि आज का समय विशेषकर बालिकाओं के लिए अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि बिना माता-पिता की अनुमति के रात में घर से बाहर न जाएं, मोबाइल और सोशल मीडिया का सीमित एवं सही उपयोग करें, तथा रील्स देखने से बचें।

उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को किताबों से दोस्ती करनी चाहिए, सुबह वॉक और योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहे। डॉ. शर्मा ने बाल विवाह का विरोध करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और माता-पिता व गुरुजनों का आदर करने पर भी बल दिया।

चाइल्ड कैंसर से बचाव के लिए उन्होंने प्लास्टिक के पैकेट और बर्तनों के कम उपयोग, गर्म भोजन को प्लास्टिक में न लाने, तथा चाट, चाऊमीन, कुरकुरे जैसे जंक फूड से बचकर घर का ताजा भोजन करने की सलाह दी। बरसात में मच्छरदानी का उपयोग और उबला पानी पीने की बात भी कही।
कार्यक्रम में क्लब के ट्वेल ट्विस्टर लायन कृष्णा प्रसाद, लायन डॉ. सुजाता शर्मा, लायन नुसरत प्रवीण, लायन चिंता देवी तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री नंदकिशोर शर्मा ने भी बच्चों को संबोधित किया। सभी ने जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन लायन कृष्णा प्रसाद ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री नंदकिशोर शर्मा ने किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
