
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। न्यू बिरसा रोड सेल क्षेत्र में बढ़ती अराजक गतिविधियों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। पोटंगा 12 टोला के ग्रामीणों ने उरीमारी थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर रोड सेल परिसर में शांति व्यवस्था बहाल करने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि न्यू बिरसा रोड सेल क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा पहुंचते हैं।

लेकिन पिछले कुछ समय से कुछ असामाजिक तत्व यहां आकर अभद्र व्यवहार, विवाद और अशांति का माहौल पैदा कर रहे हैं। इससे क्षेत्र का वातावरण लगातार खराब हो रहा है और आम लोगों में भय एवं असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।आवेदन में नौ लोगों को नामजद करते हुए उनके विरुद्ध अविलंब कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

साथ ही रोड सेल परिसर में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की अपील की गई है।ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित असामाजिक तत्वों की होगी। उन्होंने उरीमारी पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए रोड सेल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन देने वालों में मुख्य रूप से संजय करमाली, सूरज बेसरा मोहन सोरेन ,फिलिप्स ,सोरेन धर्मदेव करमाली मनु लाल सोरेन एवं अन्य 12 टोला के सैकड़ो ग्रामीण शामिल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
