• Wed. Jul 8th, 2026

अंधेरे से मुक्ति: अदाणी फाउंडेशन की ‘सोलर हाई मास्ट लाइट’ से जगमगाए गांव

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2026
crescent ad

 

 

 

*बड़कागांव **। बड़कागांव गांवों में अंधेरे से होने वाली परेशानियों को दूर करने और ग्रामीणों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। गोंदुलपारा खनन परियोजना के अंतर्गत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत बड़कागांव प्रखंड के होरम, मरदुसोटी, पुंदौल और चंदौल गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित की गई हैं।

 

इन हाई मास्ट लाइटों के चालू होने से पहले जहां शाम ढलते ही गांवों की सड़कें, चौक-चौराहे और सार्वजनिक स्थल अंधेरे में डूब जाते थे, वहीं अब रात के समय भी पूरे क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो रही है। इससे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।

 

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहले रात के समय आवागमन में काफी कठिनाई होती थी, लेकिन अब सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी रहने से सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। मंदिर परिसर, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगी सोलर हाई मास्ट लाइट ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।

 

सौर ऊर्जा आधारित यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। इससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास और बेहतर आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी अहम योगदान दे रही है।

 

*ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है अदाणी फाउंडेशन*

 

अदाणी फाउंडेशन गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव प्रखंड में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, पेयजल, आधारभूत संरचना विकास, खेल एवं युवा विकास तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सतत विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *