
ची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, झारखंड में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में झरिया विधायक रागिनी सिंह शामिल हुईं। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में सांसदों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन की मजबूती, जनसेवा, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी भाग लिया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के संबंध में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा संगठन के मार्गदर्शन में झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह सहित पार्टी के विधायकगण, पदाधिकारी एवं अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
रागिनी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा संगठन के निर्देशों के अनुरूप जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
