• Sat. Jun 6th, 2026

थाना दिवस के अवसर पर बड़कागांव थाना परिसर में जमीन संबंधित मामले का किया निपटारा।

admin's avatar

Byadmin

Jun 6, 2026
crescent ad

 

 

प्रत्येक महीना का पहला,दूसरा, तीसरा और चौथा शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर लोगों की जमीन संबंधित समस्या का होगा निपटारा: सीओ

बडकागांव।हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर बड़कागांव थाना परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें जमीन विवाद से संबंधित मामले की निपटारे के लिए शिविर का आयोजन किया गया।बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।

होरम शिवाडीह, हरली गांव एवं अन्य गांव के निवासी के द्वारा समस्या को रखा गया। जिसमें पदाधिकारीओं के द्वारा समाधान करने का प्रयास किया गया। इस दौरान पदाधिकारीओं ने स्थल पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया।

वहीं अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा की हर माह के पहले शनिवार को बड़कागांव थाना परिसर में, द्वितीय शनिवार को बड़कागांव अंचल कार्यालय में, तृतीय शनिवार को उरीमारी थाना परिसर में तथा चतुर्थ शनिवार को बड़कागांव अंचल मे थाना दिवस पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सभी शिविर में अंचल के अधिकारियों के अलावा पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। बड़कागांव थाना परिसर में प्रथम शनिवार को शिविर में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ,एसआई राकेश खवास, अंचल निरीक्षक नंदकिशोर राम, कर्मचारी मनीष पाठक ,कुलदीप कुमार सिंह, अमीन नरेंद्र प्रसाद महतो ,विनोद यादव, प्रेम राणा, प्रमिला देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *