• Fri. Oct 30th, 2026

चंद्रगुप्त कोल परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं देने का आरोप, गुरुदयाल साव ने सीसीएल जीएम से की मुलाकात

admin's avatar

Byadmin

Oct 30, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी प्रखण्ड के सीसीएल की प्रस्तावित चंद्रगुप्त कोल परियोजना की एमडीओ कंपनी सुशी इंफ्रा पर स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं देने का आरोप लगा है। इसको लेकर पेटो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी गुरुदयाल साव ने प्रभावित ग्रामीणों के साथ सीसीएल जीएम संजू कुमार से मुलाकात कर बुकरू, भदईखाप और पेटो गांव के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की मांग की।

गुरुदयाल साव ने आरोप लगाया कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार रोजगार में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत प्राथमिकता मिलनी चाहिए, लेकिन कंपनी इसका पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना शुरू होने से पहले कई स्थानीय युवाओं को काम पर रखा गया था, लेकिन संचालन शुरू होने के करीब छह महीने बाद ही कई कर्मियों को काम से हटा दिया गया। इससे स्थानीय युवाओं में नाराजगी है।

इस संबंध में गुरुदयाल साव ने हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती को भी ज्ञापन सौंपकर प्रभावित युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों की जायज मांगों पर गंभीरता से पहल नहीं हुई तो विस्थापित एवं प्रभावित रैयतों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

मामले पर उपायुक्त हेमंत सती ने आश्वासन दिया कि यदि कंपनी ग्रामीणों की जायज मांगों पर खरी नहीं उतरती है तो जल्द ही कंपनी, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित कराई जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *