• Thu. Apr 23rd, 2026

युवा दिवस” आज १२ जनवरी को स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 12, 2023
crescent ad

 

*12 जनवरी*

*स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में एक बंगाली परिवार में हुआ था। हर साल भारत सरकार द्वारा उनकी जंयती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।*

*इस दिवस की मनाने कि घोषणा 1984 में की गई उस समय की तत्कालीन सरकार द्वारा की गई थी। स्वामी विवेकानंद का जन्म नरेंद्र नाथ दत्त के रूप में हुआ था।*

*उन्हें विवेकानंद की उपाधि 1887 में प्राप्त हुई जब उन्होंने सन्यास की प्रतिज्ञा ली। विवेकानंद जी अपने गुरु की पुरुष ही ईश्वर की प्रभावी सेवा के विचार से सबसे अधिक प्रभावित थे। विवेकानंद एक हिंदू भिक्षु होने के अलावा एक दार्शनिक, लेखक, शिक्षक और समाज सुधारक थें।*

*वह शिक्षा को सभी के लिए महत्वपूर्ण मानते थे। उनका मानना था कि एक प्रभावकारी चरित्र का निर्माण शिक्षा के माध्यम से किया जा सकता है। उनकी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस को उनकी जयंती को चिन्हित करने के लिए चुना गया। उन्के योगदान और बढ़ावा देने के लिए साथ इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आने वाली युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना।*

*इस दिवस को हर साल एक थीम के माध्यम से मनाया जाता है*

*इस साल भारत 26 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत इस साल जी 20 की प्रेसीडेंसी कर रहा है और इसी कारण से इस साल का राष्ट्रीय युवा दिवस बहुत खास होने वाला है। इसी बात पर ध्यान देते हुए इस दिवस की थीम विकसित युवा विकसित भारत तय की गई है।*

*इस साल भारत स्वामि विवेकानंदा की 160वीं जयंती मनाने जा रहा है और 38 वां राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने वाला है। इस दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हुबली, कर्नाटका में किया जाएगा। इस दिवस की शुरुआत 12 जनवरी से 16 जनवरी को किया जाएगा। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस साल इस दिवस की थीम “विकसित युवा विकसित भारत” तय की गई है।*

*वर्ष 1893 में शिकागो, अमेरिका में एक विश्व धर्म ससंद का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन कि जानकारी प्राप्त होते ही विवेकानंद में इसमें हिस्सा लेने की इच्छा बढ़ी। कई कठीनाइयों का सामना करते हुए उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व विश्व धर्म संसद में किया। 11 सिंतबर 1893 में उन्होंने संसद में एक जोरदार भाषण से सबको चकित कर दिया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत अमेरिका मेरे भाईयों और बहनों से की। इस भाषण के दौरान उन्होंने वेदों के ज्ञान की बात की और अध्ययन के बारे में लोगों समझाया। इसके साथ ही उन्होंने हर प्रकार की कट्टरता को समाप्त करने की बात की और हिंदू धर्म के प्रेम को प्रस्तुत किया। उनके इस जानदार भाषाण को लोगों द्वारा स्टैंडिंग ओवेशन प्राप्त हुई।*

*उन्होंने देश भर में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया और वेदों आदि के बारे में लोगों को ज्ञान दिया। न सिर्फ भारत में उन्होंने विदेश में भी वेदांत के अध्ययन को महत्वपूर्ण बताया और उसके महत्व को समझाने के लिए लोगों को शिक्षा दी।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *