
रांची. राज्य की विधि व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 जून को समीक्षा करेंगे. इस संबंध में जिलों के एसपी, डीआइजी, आइजी के अलावा अन्य अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को पत्र भेजा है.

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री 15 जून को विधि व्यवस्था, वारंट का तामिला, लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति, सर्टिफिकेट केसों की अद्यतन स्थिति, अवैध खनन, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब व पुलिस के इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी मुद्दों की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री की बैठक को लेकर डीजीपी भी 12 जून को पुलिस मुख्यालय में बैठक करेंगे.

इसमें मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस अफसर बैठक में मौजूद रहेंगे. जबकि जिलों के एसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़ेंगे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
