• Tue. Aug 11th, 2026

मतदाता सूची में नाम जोड़ने को 5 अगस्त से आवेदन शुरू

admin's avatar

Byadmin

Aug 11, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, बड़कागांव के कार्यालय पत्रांक 58/26, दिनांक 10 अगस्त 2026 के आलोक में मंगलवार को प्रखंड सभागार में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने की।

प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बीएलओ को मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त से नए मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिनकी उम्र एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे जन्मतिथि एवं पते के प्रमाण के साथ फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।उन्होंने बताया कि बिखरे हुए परिवार के सदस्यों को एक ही बूथ पर मैपिंग करने के लिए फॉर्म-8, जबकि मृत मतदाताओं का नाम सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 भरना होगा।

अंचलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि नजरिया नक्शा के माध्यम से नो-मैपिंग से संबंधित नोटिस घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं को तामिला कराना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया

गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *