
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक महा कल्याण समिति के विधानसभा अध्यक्ष मो कैयूम ने संसदीय कार्य ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य,पंचायती राज झारखंड सरकार मंत्री आलमगीर आलम से रांची स्थित आवास पर मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने बरही विधान सभा के समस्यायों पर ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही साथ विकास कार्य हेतु एक मेमरोडन भी दिया गया। मंत्री आलमगीर आलम ने विकास कार्यों को जल्द करवाने का तत्काल निर्देश भी दिए। इसके अलावा 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा ने बरही प्रखंड के लचर स्थिति एवं पदाधिकारियों की मनमानी रवैए से भी अवगत कराया। वहीं पूर्व जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि मो कैयूम ने क्षेत्र में खराब रोड, पानी, बिजली के समस्या के साथ ही साथ बरही प्रखंड के विजैया को प्रखंड एवं ओपी के मांगो को विधान सभा से पारित करवाने का निवेदन भी किया। मौके पर 20सूत्री अध्यक्ष बरही इकबाल रजा, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो कैयूम, मो अख्तर मलकोको आदि उपस्थित रहें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
