• Wed. Apr 22nd, 2026

भूटान नरेश, प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाकात, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर फोकस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 4, 2023
crescent ad

 

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को भूटान नरेश ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले भूटान नरेश जिग्मे खेसर नाम्गेल वांगचुक ने दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। बता दें कि भूटान के राजा जिग्मे खेसर नाम्गेल वांगचुक दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। भूटान नरेश के भारत दौरे की अहमियत पर विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *