
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र, बड़कागांव का तीन वर्षों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से पुनर्गठन नयाटांड़ पंचायत भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी स्व. मोलनी देवी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मतदान में 32 गांवों के 109 में से 103 ग्राम प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अध्यक्ष पद पर सांढ निवासी पूर्व मुखिया भीखन महतो ने 83 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशि कुमार मेहता को 64 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर शिवाडीह की पूर्व पंचायत समिति सदस्य बासमती कुमारी ने 80 मत हासिल कर 57 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं हरली निवासी त्रिवेणी महतो निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए

।चुनाव प्रक्रिया निवर्तमान अध्यक्ष सोहनलाल मेहता की अध्यक्षता एवं चुनाव प्रभारी महेंद्र महतो की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, उपप्रमुख वचनदेव कुमार, जिप सदस्य सुनीता कुमारी , मुखिया लीलावती कुमारी,उमेश दांगी प्रतिनिधि अजीत कुमार, एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
