
पंकज ठाकुर
बडकागांव। सीसीएल बरका सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक ने पत्रचार के माध्यम से विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के विस्थापितों को परिचय मीटिंग के लिए बुलावा पर शुक्रवार को विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के विस्थापित लोग कार्यालय पहुंचे तथा सीसीएल बरका सयाल पदाधिकारी से मिलें।वहीं सीसीएल बरका सयाल क्षेत्र के नवपदस्थापित रंजन सिन्हा ने विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के विस्थापितों को सर्वप्रथम स्वागत किया। विस्थापित समिति न्यू बिरसा के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक रंजन सिन्हा का सीसीएल बरका सयाल क्षेत्र में नवपदस्थापित होने पर बुके एवं शॉल देकर स्वागत किया

। साथ ही विस्थापित नेताओं ने कहा न्यू बिरसा पोटंगा कोलियरी में लोकल सेल के लिए प्रतिदिन 100 गाड़ी का गुणवत्ता कोयला का मांग किया गया । ताकि बेरोजगार विस्थापितों को लोकल सेल के माध्यम से अपना एवं अपना परिवार का भरण पोषण कर सके। तथा न्यू बिरसा परियोजना छ: मिलियन टन का कोलियरी है। इसलिए पोटंगा गांव को विकसित गांव के रूप में स्थापित किया जाए। पोटंगा गांव में सड़क बिजली पेयजल का उचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाय। पोटंगा के विस्थापितों का पुनर्वास को लेकर विशेष ध्यान दिया जाए।

पुनर्वास स्थल परगढ़ा में मोबाइल टॉवर को यथा शीघ्र लगवाना।पुनर्वास स्थल परगढ़ा चिकित्सालय में डॉक्टरों की बहाल करना, नॉर्थ उरीमारी कोल हैंडलिंग पॉवर प्लांट तथा सड़क पर चल रहे हाईवा के माध्यम से बढ़ रहे प्रदूषण से विस्थापित ग्रमीणों को गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं इसलिए प्रदूषण मुफ्त क्षेत्र बनाने के लिए पहल किया जाय।
महाप्रबंधक रंजन सिन्हा ने विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के विस्थापितों को आश्वासन दिया की सभी पहलुओं पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। परिचय मीटिंग में मुख्य रूप से महाप्रबंधक रंजन सिन्हा, बिरसा पीओ मनोज कुमार पांडे, विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा की ओर से सोनाराम मांझी, सूरज बेसरा ,जीतन मुंडा, संजय करमाली, मोहन सोरेन, सहित अन्य इत्यादि लोग उपस्थित थें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
