• Wed. Apr 15th, 2026

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरही में स्नेह मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 31, 2024
crescent ad

 

ज्ञान ही सफलता की कुंजी हैं : रजनीश पाण्डेय

संवाददाता : बरही

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरही में बुधवार को कक्षा नवम एवम् दशम के भैया बहनों के बीच स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौक़े पर विद्यालय के संरक्षक त्रिवेणी साव, अध्यक्ष अमित साहू, साहू समाज मुखिया सह पदेन सदस्य सुरेश साव, समिति सदस्य कुन्दन साव उपस्थित रहें। अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि प्रगति पथ की यह पहली सीढ़ी है और आप तैयार है। इन्होंने भैया बहन के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। संरक्षक त्रिवेणी साहू जी ने कहा कि विद्यालय में आप ज्ञानार्थ आये थे अब सेवार्थ जा रहे हैं।जीवन के हर क्षेत्र में सफलता आपकी कदम चूमें यही मंगलकामना है। साहू समाज मुखिया सुरेश साव ने कहा कि विद्यालय से आपने जो संस्कार प्राप्त किए हैं वह संस्कार हमेशा याद रखकर जीवन में आगे बढ़ें। प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पांडेय ने कहा कि ज्ञान वह कुंजी हैं जिससे सफलता की सभी तलायें खुलती है और वह कुंजी आज आप के पास है। इस दौरान सभी आचार्य दीदीजी ने अपनी शुभकामनाएँ प्रदान की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *