• Wed. Apr 15th, 2026

एक ही रात दो दुकानों में चोरों ने उड़ाए कैश व समान, छानबीन में जुटी पुलिस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 31, 2024
crescent ad

 

संवाददाता : बरही

बरही थाना अंतर्गत हजारीबाग रोड में मंगलवार बीती रात्रि में दो अलग-अलग दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई। हजारीबाग रोड सरकारी बस पड़ाव के सामने स्थित गायत्री मेडिकल हॉल एवं गुनगुन इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी की घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों दुकान से नगदी सहित करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी हुई है। इस संबंध में गुनगुन इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिक्स के भुक्तभोगी दुकानदार दिनेश प्रसाद सिंह एवं गायत्री मेडिकल संचालक मनोज कुमार ने बरही थाना में आवेदन देकर छानबीन कर उचित करवाई करने की मांग की है। वही बरही पुलिस फिलहाल दोनो मामले की छानबीन कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *