• Tue. Apr 21st, 2026

बिहार/मौसम विभाग ने शनिवार को भी उत्तर व पूर्व बिहार के 15 जिलों किया अलर्ट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2023
crescent ad

 

*चक्रवातीय परिसंचरण प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व बिहार के मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान*

बिहार/पटना: राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में मौसम के अलग रंग देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पटना व प्रदेश के दक्षिणी भागों में मौसम शुष्क बने होने के साथ लोगों को गर्मी परेशान कर रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के उत्तरी भागों में वर्षा की गतिविधियां बने होने के कारण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी उत्तर व पूर्व बिहार के 15 जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी और मधुबनी के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

मौसम की ये आंख-मिचौली 23 मई तक चलती रहेगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार व मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का प्रवाह रहेगा।

बादलों की लुकाछिपी के बीच शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में तापमान 34.4 डिग्री और दरभंगा में 33.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, औरंगाबाद और गया जिला अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री के साथ सबसे अधिक गर्म रहा। पटना में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, नवादा में 41.5 डिग्री, डेहरी में 41.4 डिग्री, शेखपुरा में 41.3 डिग्री, भोजपुर में 41.2 डिग्री, नालंदा में 40.5 डिग्री, जमुई में 40.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

बता दें कि बीते एक सप्ताह से बिहार के कई जिलों में, खासकर उत्तर व पूर्व बिहार में प्री मानसून वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चक्रवातीय परिसंचरण के कारण राज्‍य में वर्षा के हालात रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *