• Fri. Jan 2nd, 2026

बरही में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन झारखंड प्रदेश द्वारा वन भोज सह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

ByAdmin Office

Dec 18, 2022

 

अंतर्कथा: बरही/पंचम पाण्डेय

बरही के जवाहर घाटी तिलैया में स्थित फॉरेस्ट आईबी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन झारखंड प्रदेश द्वारा वन भोज सह मिलन समारोह का भब्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रांची, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग व धनबाद के सैकड़ों अधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। वही मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में महासचिव संजय कुमार सुमन, संगठन सचिव सह मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पांडेय समेत प्रदेश कल्याण सचिव संतोष सोनी एवं किशोर सिंह, प्रदेश विधि सचिव महादेव प्रसाद, महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव प्रीति उपाध्याय, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा कुजुर, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीत कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में वन भोज में उपस्थित हुए अतिथियों का क्रमवार पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया । वहीं बेहतर कार्य करने वाले विभिन्न सदस्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही बरही के आधा दर्जन नए कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई गई। वन भोज के दौरान मानवाधिकार सदस्यों ने विभिन्न लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। मौके पर जिला अध्यक्ष हजारीबाग सुनील कुमार सिंह, बरही अनुमंडल प्रभारी बिपिन बिहारी पांडेय, बरही अनुमंडल अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, हजारीबाग महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, चतरा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, जिला महासचिव विनय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिन्हा, सुरेंद्र निषाद, धनंजय कुमार, पंचम पांडेय, सोमनाथ ठाकुर समेत बड़ी संख्या में चतरा व हजारीबाग के विभिन्न प्रखंडों से पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *