
सरायकेला- केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और आसमान छूती महंगाई के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जिला समाहरणालय के सामने विशाल ‘महा धरना’ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो के जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने किया।


धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों पर आक्रोश जताया गया। डॉ. शुभेंदु महतो ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की मार गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड की जनता के साथ ‘सौतेला व्यवहार’ कर रही है।
प्रदर्शनकारियों ने मुद्दा उठाया कि कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में बाधा के कारण छोटे दुकानदार, होटल और ढाबा संचालक आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। कई गरीब दुकानदार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष और झामुमो नेता मनोज चौधरी ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि
“केंद्र सरकार ने आटा, चावल और तेल जैसे बुनियादी सामानों पर भी जीएसटी लागू कर दिया है। इससे महंगाई इतनी बढ़ गई है कि झारखंड की जनता के घरों में चूल्हा-चौका बंद होने की स्थिति आ गई है।”
नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ और महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा और जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भोला महंती, उमेश भोल, अविनाश कवि, सुधीर महतो, शंभू आचार्य सहित भारी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
