• Tue. Jul 21st, 2026

बड़कागांव पुलिस का बड़ा एक्शन: विशेष अभियान में पांच गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

admin's avatar

Byadmin

Jul 20, 2026
crescent ad

 

बड़कागांव। बड़कागांव अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा न्यायालय से निर्गत लंबित गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन को लेकर बड़कागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फरार गैर-जमानती वारंटियों (एनबीडब्ल्यू) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में देवा साव (पिता- स्व. लंगर साव), लगनू गंझू (पिता- चुटी गंझू), कोल्हा गंझू (पिता- सोमर गंझू), चुटी गंझू (पिता- स्व. सोमर गंझू) तथा लाटूंग गंझू (पिता- स्व. नागेश्वर गंझू) शामिल हैं। सभी अभियुक्त बड़कागांव थाना क्षेत्र, जिला हजारीबाग के निवासी हैं और विभिन्न मामलों में न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के तहत वांछित थे।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के लंबित वारंटों के निष्पादन तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फरार वारंटियों और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगी तथा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *