
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव फेयर

प्राइस डीलर संघ के प्रखंड कमेटी के चुनाव के लिए सचिव पद में एकमात्र उम्मीदवार हरली गांव निवासी तत्कालीन प्रखंड सचिव बालेश्वर कुमार ने ही नामांकन करने से उनकी जीत निर्विरोध मानी जा रही है। जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष में दो-दो उम्मीदवारों ने अपना-अपना पर्चा दाखिल किया।

आज अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष पद के लिए एतवा तुरी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चरण राम ने नामांकन दाखिल की।
इन पदों पर पूर्व से अध्यक्ष पद के लिए बड़कागांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष पद के लिए गरसुला गांव निवासी नरेश बेदिया एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश राम द्वारा नामांकन किया गया है। इस प्रकार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष में दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाने के लिए दौड़ पड़े हैं।
ज्ञात हो कि यह चुनाव 21 जून को गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में होगी। इसके लिए आज 15 जून तक नामांकन करने की तिथि निर्धारित थी। उक्त चुनाव में 120 डीलर अपना – अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उक्त चुनाव के लिए हजारीबाग जिला संघ के महासचिव सुनील कुमार सिंहा, सचिव रामप्रकाश वर्मा एवं अरुण कुमार पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
