• Mon. May 18th, 2026

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का जनता दरबार अब मंगलवार के स्थान पर सोमवार को लगेगा

admin's avatar

Byadmin

May 18, 2026
crescent ad

 

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का बड़कागांव स्थित समाधान भवन में लगने वाला साप्ताहिक जनता दरबार अब मंगलवार की जगह हर सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। पहले अंबा प्रसाद का जनता दरबार हर मंगलवार को लगता था अब हर सोमवार सुबह से ही लग रहा है ।

अंबा प्रसाद का लगने वाला जनता दरबार क्षेत्र की जनता की सुविधा और अन्य व्यस्तताओं को देखते हुए दिन में बदलाव किया गया है। सोमवार को दरबार लगने से लोगों को सप्ताह की शुरुआत में ही अपनी समस्याएं रखने का मौका मिलेगा।

अंबा प्रसाद ने बताया‌ कि मंगलवार को कई क्षेत्र में बाजार लगता है और लोग अपने काम में व्यस्त रहते हैं। आज सोमवार को दरबार करने से ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी बिजली, पानी, राशन, पेंशन और जमीन संबंधी शिकायतें लेकर आज लोग पहुंचे। हमारा मकसद है कि हर फरियादी की बात सुनकर उसका तुरंत समाधान कराया जाए।

जनता दरबार में पूर्व विधायक द्वारा अधिकारियों से फोन पर बात कर कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाता रहा है।

 

स्थानीय लोगों ने दिन बदलने के फैसले का स्वागत किया है।

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपील की है कि जनता दरबार में आने वाले लोग अपनी समस्या से जुड़े कागजात अवश्यअपने साथ लाएं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *