• Wed. Apr 15th, 2026

प० बंगाल, कुल्टी, गर्ल्स हाईस्कूल हाइसेकेंडरी में शांतिपूर्ण हुआ माध्यमिक परीक्षा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 4, 2024
crescent ad

 

 

*रिपोर्ट,सत्येन्द्र यादव*

 

कुल्टी, कुल्टी शहर के रानीतालाब स्थित एक मात्र कुल्टी गर्ल्स हाईस्कूल हाइसेकेंडरी में पांच स्कूलों का सेंटर दिया गया। जहां सिर्फ लड़कियों का सेंटर था। शांतिपूर्ण परीक्षा के माहौल में 631 छात्राओं के बैठने का स्थान बनाए गए थे। 7 छात्राएँ परीक्षा स्थान पर नहीं आई। इस तरह 624 छात्राएँ परीक्षा में शामिल हुइ। परीक्षा में बैठने के पूर्व छात्राओं को कुल्टी पुलिस द्वारा गुलाब का फूल तथा कलम दिया गया। प्रथम पाली में हिन्दी और बंग्ला की परीक्षा हुई।

 

 

कुल्टी, बराकर के किसी भी स्कूल में माध्यमिक परीक्षा का सेंटर नहीं।

 

कुल्टी, बराकर के किसी भी स्कूल में 2024 के माध्यमिक परीक्षा का सेंटर नहीं दिया गया हैं। जब कि पूर्व में कभी श्रीमारवाड़ी विधालय तो कभी बेगुनिया हाईस्कूल में सेंटर पड़ता था।

इस संबंध में श्रीमारवाड़ी विधालय की टीचर इंचार्ज दीपका राय ने बताया हैं कि स्कूल में शिक्षकों की कमी, यातायात के सुगम रास्ता नहीं होना तथा शहर में जाम लगना मुख्य कारण होता हैं। स्कूल में परीक्षार्थियों के बैठने की पूरी व्यवस्था, स्कूल की बाउंड्री तथा सुरक्षा के पूरा मापदंड होने पर ही परीक्षा सेंटर बनाया जाता हैं। जिसकी कमी इस शहर में हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *