• Thu. May 28th, 2026

प० बंगाल कुल्टी,सार्वजनिक पंच मुखी हनुमान मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 3, 2024
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, कुल्टी सियाल डंगाल स्थित सार्वजनिक पंच मुखी हनुमान मंदिर का रविवार को प्रथम स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन सुंदरकांड पाठ से आरंभ हुआ। पूर्णाहुति के साथ चौबीस घंटे का हरिनाम कीर्तन किया गया। जहां स्थानीय भजन मडंली के अलावा बहार से आइ भजन मडंली ने भी हरिनाम कीर्तन में हिह्सा लिया।
मुख्य अतिथि के तौर पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी और पार्षद गौरव गुप्ता ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जितेंद्र तिवारी ने झाल बजाकर भजन कीर्तन किया। उन्होंने कहां धार्मिक अनुष्ठान से बुराई के कीटाणु मृत होते हैं और समाजीक जीवन खुशहाल होता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राम मंदिर का उदघाटन करना अपने आप में अद्भुत बताया। जो सदियों तक याद रखी जाएगी।
रात में खिचड़ी भोग का भंडारा किया जाएगा तथा कल शिव चर्चा का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर कुल्टी सियाल डंगाल पंच मुखी हनुमान मंदिर समिती के अध्यक्ष अटल सिंह, सत्येंद्र यादव, अशोक रविदास, देवराज सिंह, जय साव, रविंद्र साव, आंनद सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग सक्रिय थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *