• Thu. Apr 16th, 2026

प० बंगाल, कुल्टी,भाजपा ने दिवाल लेखन का कार्य किया आरंभ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 8, 2024
crescent ad

 

*रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव*

 

कुल्टी, भाजपा कुल्टी मंडल 2 के तरफ से वार्ड नंबर 71 के रानीतला बाजार में 2024 के लोकसभा के देखते हुए गुरुवार से दिवाल लेखन का कार्य आरंभ कर दिया गया।

इस संबंध में कुल्टी मडंल एक के अध्यक्ष मनमोहन राय ने बताया हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा मैदान में उतर चुके है। दिवाल लेखन के साथ चलो गांव की ओर अभियान भी चलाया जा रहा हैं। खास कर महिलाओं को जागरूक कर बताया जा रहा हैं कि किस तरह उज्जवल योजना का लाभ गरीब महिलाओं के दिया जा रहा हैं। बंगाल की टी॓एमसी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद कर गरीब के मिलने वाले आवास से वंचित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहां कि विश्वकर्मा योजना के तहत एसटी, एसी तथा पिछड़ी जातियों को बिना बैंक गारंटी के बैंक से लोन दिया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी कहां कि इस योजना का लाभ लेने में बैंक से किसी प्रकार की परेशानी हो तो भाजपा कार्यालय से संपर्क करे। जिससे समस्या का हल निकाला जा सके।

इस मौके पर उपस्थित थे कुल्टी मंडल अध्यक्ष मनमोहन राय, मंडल महासचिव आदित्य नारायण शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट देबू महतो, सीथुन चक्रवर्ती,विकाश महतो,रबी प्रसाद समेत कई भाजपाई उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *