• Fri. Aug 21st, 2026

पोस्ट ऑफिस के बाहर से बाइक चोरी, पुलिस से बरामदगी की मांग

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस परिसर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर वाहन मालिक योधन नायक ने बोकारो थर्मल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी गई बाइक की बरामदगी की मांग की है।

 

जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे योधन नायक अपनी CB125 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH09AG-6151) को पोस्ट ऑफिस के बाहर खड़ी कर किसी कार्य से अंदर गए थे। करीब 15 मिनट बाद, 2:15 बजे जब वे वापस लौटे तो बाइक अपने स्थान से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।

 

इसके बाद वाहन मालिक ने अपने स्तर से बाइक की खोजबीन की और घटना की जानकारी शाम करीब 5 बजे बोकारो थर्मल थाना को दी। उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद करने की मांग की।

 

पुलिस को दिए आवेदन में वाहन से संबंधित आवश्यक विवरण भी उपलब्ध कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *