• Tue. Apr 21st, 2026

पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मांगी इच्छा मृत्युु, अदालत में अर्जी दाखिल कर कहा- घुट-घुट कर जीने से मौत है बेहतर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 25, 2023
crescent ad

 

*धनबाद :* पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले मे बीते छह वर्षों से जेल में बंद संजीव सिंह ने अपनी बीमारी से तंग आकर आखिरकार संसार छोड़ने का मन बना लिया है।

मंगलवार को संजीव सिंह ने अदालत में आवेदन दाखिल कर इच्छामृत्यु देने की गुहार लगाई है।

*घुट-घुट नहीं जीना चाहते हैं पूर्व विधायक*

कोट को दिए आवेदन में संजीव के अधिवक्ता मो. जावेद ने कहा है कि बेहतर इलाज उनका संवैधानिक अधिकार था, परंतु उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा नहीं दी जा रही है। वह 14 दिन से इस एसएनएमसीएच में जिंदगी-मौत से लड़ रहे हैं। लिहाजा वह घुट-घुट कर जीना नहीं चाहते उन्हें इच्छा मौत दे दी जाए। समाचार लिखे जाने तक आवेदन पर सुनवाई चल रही है।

*सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल भेजे जाने का किया गया था आवेदन*

बताते चले कि सोमवार को संजीव के बेहतर इलाज के लिए सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल भेजे जाने के आवेदन पर अदालत में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन ने संजीव सिंह की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट सौंपी थी। जिस पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा है।

इसके पूर्व 22 जुलाई को अदालत मे एसएनएमसीएच एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद के कार्यालय द्वारा रिपोर्ट अदालत में पेश किया गया था।
एसएनएमसीएच ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पूर्व में संजीव सिंह को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजे जाने की अनुशंसा की गई थी।

*दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है हालत*

वहीं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यालय के रिपोर्ट में बताया गया था कि संजीव सिंह की जो बीमारी है उसका इलाज धनबाद के एशियन जलाल व अशर्फी अस्पताल में उपलब्ध है, जिस पर दलिल देते हुए संजीव सिंह के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने कहा था कि संजीव सिंह की हालत अस्पताल में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है यदि समय पर ठीक ढंग से इलाज की सुविधा नहीं मिली तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
संजीव सिंह का कई दिनों से यूरिन डिस्चार्ज नहीं हो रहा है, उनका बीपी बढ़ा हुआ है, उनकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। वह सभी बात को भूल जा रहे हैं ऐसी स्थिति में उन्हें अविलंब उनके खर्चे पर ही सही सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में भेजा जाना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *