• Tue. Apr 28th, 2026

पुलिस अधीक्षक ने बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय में केसों का किया रिव्यू

admin's avatar

Byadmin

Apr 28, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

*बड़कागांव* हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने मंगलवार को बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय में बड़कागांव पुलिस अनुमंडलीय स्तरीय पर लंबित केसों का रिव्यू किया । जिसमें नक्सल केस, संगठित आपराधिक गिरोह केस, रंगदारी ,धमकी ,अपहरण , महीला उत्पीड़न ,

दहेज हत्या, महिला छेड़खानी, बाल अपराध, एसटी- एसी,नंन बैंकिंग जैसे संबंधित केसों का विस्तृत रिव्यू किया गया। तकरीबन 4 घंटे तक केसो का रिव्यू किया। जिसमें लगभग 300 कैस का रिव्यू किया गया। एवं केस से संबंधित एसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड को त्वरित निष्पादन ,निमित्त बिंदुवार विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। तथा कांड की गंभीरता एवं सामाजिक दृष्टिकोण एवं दृष्टिगत रखना अनुसंधानकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी होगी ,इस पर विशेष जोर दिया गया।

वहीं एसपी ने तमाम थाना अध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा है। ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे।

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार , बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह , केरेडारी थाना प्रभारी अजय कुमार रविदास , गिद्दी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह , उरीमारी ओ.पी प्रभारी रथू उरांव ,सीकरी ओ.पी प्रभारी रामकुमार राम ,सहायक थाना डाड़ीकला के थाना प्रभारी सागेन मुर्मू , पगार ओ.पी थाना प्रभारी दिनेश कुमार मंडल के अलावा केस से संबंधित अनुसंधान कर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *