• Wed. Apr 15th, 2026

पुरेंद्र  नारायण जी ने किया  सरस्वती पूजा पंडालों का उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 5, 2022
crescent ad

 

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर- 2, धीराजगंज, सतबहिनी स्थित यंग स्टार क्लब एवं वार्ड नंबर 24 स्थित शिवालिक आवास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कियाl

इस अवसर पर वृक्षारोपण कर मुख्य अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपस्थित लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी तथा अभिभावकों को अपने बच्चों को जीवन में उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने का सलाह दियाl उन्होंने क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समस्याओं से अवगत होते हुए शीघ्र समाधान किए जाने का भरोसा दिलाया और कहा कि आदित्यपुर नगर निगम कई वार्ड की अनदेखी कर रही हैl

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजद नेता देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, छात्र नेता राकेश कुमार उपस्थित थेl
सरस्वती पूजा को सफल बनाने में यंग स्टार क्लब के विष्णु, सुमित कुमार, सतीश कुमार सिंह, मनोज कुमार महतो एवं शिवालिक आवास वेलफेयर सोसाइटी के अनिल कुमार, मुकेश सिंह, आर सिंह, ललित मिश्रा, संजय कुमार, पीके मांझी की सराहनीय भूमिका रहीl

रिपोर्ट : अंकित कुमार सिंह ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *