
चाईबासा : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को कांग्रेस भवन ,चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्होंने ऐसे समय पर भारत का नेतृत्व किया जब देश टूट चुका था। सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था ,

आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया। स्वतंत्रता से लेकर एक आधुनिक, सशक्त और प्रगतिशील भारत के निर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू का अतुलनीय योगदान राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा। उनकी दूरदर्शिता,

विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। पंडित जवाहर लाल नेहरू एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने भारत के आधुनिक विकास से लेकर आजादी की लड़ाई का सफर तय किया , उनके बताए गए मार्ग पर आज हम सभी लोग मिलकर चलने का संकल्प लेते है। मौके पर कांग्रेस के डॉ. क्रांति प्रकाश , जय किशन सालबुनियां , राजेन्द्र कच्छप , परशुराम पान , संतोष सिन्हा ,विनोद खण्डार्डत आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
