• Sun. Sep 27th, 2026

नशा मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान के तहत अल-इकरा के प्रशिक्षुओं ने बारियो गांव में किया नुक्कड़ नाटक

admin's avatar

Byadmin

Sep 27, 2026
crescent ad

 

धनबाद, 27 सितंबर 2026:

नशा मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान के अंतर्गत आज अल-इकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बारियो मोड़, गोविंदपुर द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं एवं आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा युवाओं और समाज को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. Md. Shamim Ahamed ने नशा मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में प्रशिक्षुओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की समस्या केवल किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका प्रभाव परिवार, समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी के भविष्य पर पड़ता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

 

इस अवसर पर एम.एड. की प्रशिक्षु निशा भारती ने “नशा मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। अपने भाषण में उन्होंने नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान पर प्रकाश डाला। उनका वक्तव्य काफी प्रभावी रहा और उपस्थित प्रशिक्षुओं को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

 

इसके बाद महाविद्यालय के प्रशिक्षु बारियो गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक में यह संदेश दिया गया कि नशा करने वाला व्यक्ति केवल अपने जीवन को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके नशे की आदत का दुष्प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *