• Sun. Sep 27th, 2026

Saraikela : तेज-तर्रार पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह बने चौका थाना प्रभारी, अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बढ़ाने पर रहेगा जोर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 27, 2026
crescent ad
सरायकेला। चौका थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
उन्होंने गौरव कुमार का स्थान लिया है, जिनका तबादला सिनी ओपी प्रभारी के पद पर किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद संजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराध नियंत्रण तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन उनकी प्राथमिक प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनविश्वास को और मजबूत किया जाएगा। अवैध गतिविधियों एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वर्ष 2018 बैच के दारोगा संजीव कुमार सिंह की पहचान एक सक्रिय और तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में रही है। इससे पूर्व वे आरआईटी थाना प्रभारी सहित जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी पुलिस को सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *