• Mon. Oct 12th, 2026

नवोदय विकास फुटबॉल टूर्नामेंट कप पर हहरो सागर क्लब पचंडा का कब्जा

admin's avatar

Byadmin

Oct 12, 2026
crescent ad

 

फाइनल मुकाबले में डीजे-11 अंबाटोला को 1-0 से हराया, विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन

बड़कागांव- नवोदय विकास फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला डीजे-11 अंबाटोला और हहरो सागर क्लब पचंडा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में हहरो सागर क्लब पचंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीजे-11 अंबाटोला को 1-0 से पराजित कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच का उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया।

इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने विधायक रोशनलाल चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।विधायक रोशनलाल चौधरी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना उनका मुख्य उद्देश्य है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करने की अपील की।

हाईमास्ट लाइट का किया उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक रोशनलाल चौधरी ने खेल मैदान में स्थापित हाईमास्ट लाइट का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इससे खेल मैदान में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होने तथा खिलाड़ियों और ग्रामीणों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल में हहरो सागर क्लब पचंडा ने डीजे-11 अंबाटोला को 1-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर पूर्व कृषि मंत्री जोगेंद्र साव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, पूर्व मुखिया भीखन महतो, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, रेफरी शहंशाह खान, सरोज दास, कुलदीप कुमार, अनिल दास सहित कमेटी के सदस्य एवं काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *