• Wed. Apr 29th, 2026

धनबाद में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण की मांग, जनता श्रमिक संघ ने BCCL प्रबंधन को सौंपा पत्र

admin's avatar

Byadmin

Apr 29, 2026
crescent ad

 

धनबाद:

जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा ने धनबाद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) प्रबंधन से मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने 28 अप्रैल 2026 को अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) को पत्र भेजकर शीघ्र पहल करने का अनुरोध किया है।

 

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि धनबाद क्षेत्र देश के प्रमुख कोयला उत्पादन क्षेत्रों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में कोल कर्मी एवं आम नागरिक निवास करते हैं। वर्तमान में BCCL द्वारा संचालित केंद्रीय चिकित्सालयों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, किंतु इतने बड़े औद्योगिक और जनसंख्या वाले क्षेत्र में अब तक एक भी अत्याधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का अभाव बना हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि गंभीर एवं विशेष उपचार की आवश्यकता होने पर BCCL कर्मियों और उनके परिजनों को कोलकाता, रांची अथवा अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ जाते हैं। आपातकालीन स्थितियों में यह स्थिति कई बार जीवन के लिए भी जोखिमपूर्ण सिद्ध होती है।

 

पत्र में यह भी सुझाव दिया गया है कि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की तर्ज पर BCCL क्षेत्र में भी एक उच्च स्तरीय मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना की जाए, जिससे न केवल कोल कर्मियों बल्कि धनबाद एवं आसपास के लाखों नागरिकों को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें।

“धनबाद जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में आज भी अत्याधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का अभाव अत्यंत चिंताजनक है। गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीजों को दूसरे शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की भारी क्षति होती है। हमने BCCL प्रबंधन से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए धनबाद में शीघ्र एक आधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *